लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आशिता स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर खिताब से सम्मानित….

SAPNA THAKUR | 11 जनवरी 2023 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने में अहम भूमिका निभाते है और बच्चों को भावी चुनौतियों के लिए तैयार करते है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राजकीय ड्रिग्री काॅलेज में जून माह से एमए की कक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को बिछाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। इसके दृष्टिगत उन्होंने कहा कि देवरा पटी रोड के लिए लगभग सात करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है जिसका कार्य शीघ्र आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने विद्यालय में इतिहास की कक्षाएं आरम्भ करने तथा मंज्याट की उठाऊ पेयजल योजना के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान रंगा रंग प्रस्तुति देने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंज्याट के छात्रों को 2100 रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न मांगे मुख्य अतिथि के समक्ष रखी गई, जिस पर संजय अवस्थी ने विद्यालय की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव ने आशिता को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर खिताब से सम्मानित किया।

उन्होंने चंचल, बादल, कृतिका, कुसुम, कर्ण, कामना, काजल, प्रशांत, अजय, अंशिका, हिमांशु, कुसुम, हिमांशी, प्रिया, मनीष, चांदनी, आदित्य, योगेश, हिमांगी, भूमिका, तेजस्वी, चाहत, हर्ष, हर्षित, भारती, शिल्पा, रक्षिता, पायल, अंजलि, भावना, साहिल, सीमा, गायत्री, शिल्पा, आयुष, हेमराज, जमील, तरुण, द्रुव, जाहिद, रोहित ठाकुर, सौरव, ललिता, भूमिका, संजना, योगेश, राजन आदि को भी सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]