लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतनी जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड यात्रा, सेक्टर अधिकारी नियुक्त

SAPNA THAKUR | 3 जुलाई 2022 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल के कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में श्रीखंड महादेव दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस जगह पर भगवान शिव का वास है और इनके दर्शन के लिए चार से पांच दिन की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। बावजूद इसके हर साल यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बता दें कि श्रीखंड यात्रा 10 से 28 जुलाई तक आयोजित होने जा रही है। श्रीखंड यात्रा के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं।

जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आम लोगों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था को देखते हुए टेक चंद नायब तहसीलदार निरमंड, विवेक ठाकुर नायब तहसीलदार नित्थर, दिलीप कुमार तहसीलदार आनी, वेद प्रकाश नायब तहसीलदार आनी, अनिल कुमार तहसीलदार भुंतर, पृथी चंद नायब तहसीलदार बंजार और हीरा लाल नायब तहसीलदार सैंज को सेक्टर ऑफिसर तैनात किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए श्रद्धालु को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तभी वो यात्रा में हिस्सा ले सकते है। अगर कोई बिना रजिस्ट्रेशन जाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। इसके अलावा यात्रा के लिए हर श्रद्धालु का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

यात्रा के दौरान मिलते हैं कई मनमोहक स्थल
जिला कुल्लू के निरमंड में करीब 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की बहुत धार्मिक मान्यता है। निरमंड से आगे जाओं नामक स्थान से करीब तीस किमी पैदल यात्रा कर भक्त श्रीखंड पहुंचते हैं। संकरी, खड़ी और कठिन चढ़ाई में भक्तों को कई प्रकार की जड़ी-बूटियों और सुंदर घाटियों के दर्शन होते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]