लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने अक्टूबर से आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 330 देवी देवताओं को….

PRIYANKA THAKUR | 12 अगस्त 2022 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा इस बार 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इस बार 330 देवी देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। इस बार दशहरे का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के चलते कुल्लू दशहरे का आयोजन बंदिशो के बीच किया जा रहा था, जिसके चलते कम देवी देवता इसमें भाग ले रहे थे।

लेकिन इस बार धूमधाम से यह उत्सव मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष और उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के लिए जिला के पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा का आयोजन इस बार भव्य होगा। उत्सव में होने वाली देव परंपराओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और व्यापार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर से प्लाट का आवंटन शुरू किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]