लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इन राशि के लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत, कार्यक्षेत्र में हो सकता है नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 4 जुलाई 2022 at 10:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

मेष
मेष राशि के जातकों के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। जो लोग विदेश में अपने करियर या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा और उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। पूर्व में किसी योजना या कारोबार में लगाया धन लाभ का बड़ा कारण बनेगा।

वृष
वृष राशि से जुड़े उन लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। यह समय टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। बेहतर काम के लिए उन्हें अपने बॉस से तारीफ और बड़ा पद मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की भी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है और उनका समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आप किस ओर कदम बढ़ाए और क्या निर्णय लें इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। ऐसे में किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उन्हें दूसरे संस्थानों से बड़े ऑफर मिल सकते है, लेकिन उसे स्वीकार करते समय चिंतन-मंथन और कार्य संबंधी जानकारी और सैलरी आदि को लेकर स्पष्ट कर लेना उचित रहेगा, अन्यथा आपको बाद में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय में बीते कुछ समय से मंदी का सामना कर रहे थे तो यह सप्ताह आपके लिए राहत देने वाला होगा। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ और उसे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निबटाने में सहयोगियों की भी मदद नहीं मिल पाएगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ हुई तकरार आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। ऐसे में आपको अपना ईगो छोड़कर गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा। घर-परिवार या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें।

सिंह
सिंह के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना या व्यवसाय में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा, अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक चोट पहुंच सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। स्वजनों का अपेक्षा से कम सहयोग मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। काम को आगे टालने की प्रवृत्ति आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों की किस्मत के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर नजर आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जोश एवं पराक्रम में वृद्धि होने के कारण लंबे समय से अटके काम को निबटाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सत्ता-सरकार से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी संस्था या व्यक्ति विशेष के साथ जुड़कर बड़ा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। युवाओं का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

तुला
तुला राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी। चूंकि इस समय सौभाग्य आपके साथ है, इसलिए आपको घर में परिवार के सभी सदस्यों को और कायक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलता नजर आएगा। नई योजनाओं के साथ जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। बीते समय से लंबित चल रहे मामलों में मनचाही प्रगति होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस कार्य में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। सप्ताह के उत्तर्रार्ध में परिवार का कोई व्यक्ति बड़ा सरप्राइज दे सकता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत कुछेक परेशानी आपकी चिंता को बढ़ाने वाली होगी तो वहीं इष्ट-मित्रों से मिलने वाली मदद सुकून का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से आप अपने जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। यदि भूमि-भवन से जुड़ा या फिर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटा लेना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा आपको लंबे-समय तक इसके लिए चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो भूलकर भी उसे अपने पार्टनर के भरोसे पूरी तरह से छोड़ने की गलती न करें।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। यह समय मौज-मस्ती छोड़ हाथ आए बड़े अवसरों का लाभ उठाने का है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करें। समय आपके साथ है, ऐसे में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का साथ मिलेगा। लोग आपकी बातों को न सिर्फ मानेंगे बल्कि उसकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकेंगे। पूर्व में व्यवसाय के सिलसिले में लिए गए निर्णय लाभ का बड़ा कारण बनेंगे। करिअर-कारोबार के लिए की गई यात्राएं मन मुताबिक फल दिलाने वाली साबित होंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से भी बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी बड़ी और लाभप्रद योजना के साथ जुड़ाव होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी।

मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम समय पर न पूरे होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यों में आने वाली रुकावट और रिश्तों में आने वाली कड़वाहट आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान आपको गृह क्लेश से बचने का प्रयास करना चाहिए। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी भी मामले में बहुत सोच-समझकर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है, अन्यथा अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपके विरोधी आपके द्वारा कही गई बात को गलत तरीके से दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग न मिलने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं, ऐसे में बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए हुए नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी मुराद इस सप्ताह की शुरुआत मे पूरी हो सकती है, लेकिन इसी के साथ आपके साथ कुछेक मुश्किलों का भी जुड़ाव भी होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको भ्रमित करने या फिर आपकी राह में अड़ंगे डालने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह जहां आपको करिअर-कारोबार में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं आपकी सेहत हाथ आए अवसर में अड़चन डालने का काम करेगी। ऐसे में अपनी दिनचर्या और सेहत का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। इस दौरान किस प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि सत्ता या सरकार से संबंधित कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें आपको इस सप्ताह सफलता मिल जाएगी। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की बॉस तारीफ करेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ और उसके आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]