लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को….

PRIYANKA THAKUR | 14 मई 2022 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ मंत्रालयों को 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस मनाने के लिए पत्र लिखा है। यह पत्र सचिवों को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है। साथ ही आम लोगों की पीड़ाओं को सामने लाना और यह दिखाना है कि यह कैसे राष्ट्र हित के लिए हानिकारक है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शपथ भी दिलाई जाएगी।

केंद्र सरकार के कार्यालयों में 21 मई को शनिवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में 20 मई को शपथ दिलवाई जा सकती है। हालांकि, राज्य सरकार के दफ्तरों या जहां शनिवार का अवकाश नहीं है वहां 21 मई को ही शपथ दिलवाई जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]