Loading...

इस दिन से आयोजित होगी पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में सेना भर्ती…….

Ankita • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

इन जिलों के युवा ले सकेंगे भाग……

HNN/ शिमला

भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन 18 से 24 नवंबर, तक पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में किया जाएगा। बता दें इसमें हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग लेंगे। बता दें रैली के सुचारू संचालन के लिए उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर एवं निरमंड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रैली स्थल के मुख्य द्वार पर नियंत्रण कक्ष में पुलिस, राजस्व, शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। मैदान के रखरखाव के अलावा, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय के निर्माण, पानी की उचित सुविधा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए है।

रैली के दौरान युवाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है। ठहरने के लिए पंचायत भवन, स्कूल भवन, धर्मशाला में प्रावधान करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर परिषद रामपुर को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए है।