Loading...

इस दिन से शुरू होगी पवित्र मणिमहेश यात्रा, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू….

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी और 11 सितंबर तक चलेगी। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

बता दें आधिकारिक तिथियों से पूर्व जो भी श्रद्धालु मणिमहेश जा रहे हैं, उन्हें पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हड़सर में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

हांलाकि आधिकारिक यात्रा से पहले ही हजारों की संख्या में शिवभक्त मणिमहेश डल झील पहुंच कर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस वर्ष भी यात्रियों का डल झील की ओर रुख करने का दौर काफी समय पहले से आरंभ हो चुका है।

एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया किमणिमहेश यात्रा की आधिकारिक तिथियों के दौरान पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। साथ ही में उन्होंने बताया कि आधिकारिक तिथियों से पूर्व भी जो श्रद्धालु मणिमहेश के लिए जा रहे हैं, उन्हें पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।