Loading...

इस बार काली स्थान तालाब हनुमान मंदिर में विशेष होगी महाशिवरात्रि

Anjali • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

शिव पार्वती विवाह पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

HNN/नाहन

नाहन के काली स्थान तालाब स्थित हनुमान मंदिर समिति इस बार महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुट गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि पर्व पर मंदिर स्थित शिवलिंग का विशेष रूप से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह हवन आयोजन भी किया जाएगा। यही नहीं शिवरात्रि पर्व पर व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से फलाहारी प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर्व के अगले दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने मंदिर समिति की ओर से शहर वासियों को भंडारे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील भी की है।