HNN / शिमला
इस बार शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालु मां भीमाकाली के दर्शन कर पाएंगे। शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे है। बता दे कि पिछले एक वर्ष से मां भीमाकाली के मुख्य मंदिर में झुकाव आ रहा है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने माता में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को अफवाहों में न जाकर मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करने का आह्वान किया है।
गौर रहे कि मां भीमाकाली माता के मुख्य मंदिर की बुनियाद धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। करीब 150 वर्ष पुराने इस मंदिर में स्थापित मां भीमाकाली के दर्शन के लिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु देश विदेश से यहां पहुंचते हैं। बीते एक वर्ष से माता के मुख्य मंदिर में झुकाव आ रहा है, जिसे लेकर जनवरी 2022 से लोक निर्माण विभाग मॉनीटरिंग कर रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंदिर में आने के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले सुरक्षा कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि विभाग को 17 लाख रुपये की राशि भी लोनिवि को जारी की गई है। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को नियंत्रित संख्या में भेजने की व्यवस्था पूर्व से चली आ रही है। उन्होंने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में तैनात कर्मचारियों और होमगार्ड के जवानों के निर्देशों की अवश्य पालना करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





