Loading...

उगते सूर्य के साथ यमुना, गिरी और बाता नदी के घाट पर लोगों का उमड़ा हुजूम

PRIYANKA THAKUR • 31 Oct 2022 • 1 Min Read

पांवटा साहिब में धूमधूाम से मनाया गया छठ पूजा पर्व

HNN / पांवटा साहिब

आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में चौथे दिन यमुना घाट, गिरी और बाता नदी घाट पर लोगो की भारी भीड़ देखी गई। यमुना घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अर्घ्य के सूप को फल और चावल के लड्डू से सजाया।

इसके बाद उगते हुए सूर्य की पूजा की और अर्घ्य दिया। बता दें कि भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, पूर्वी उतर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के हजारों लोग नौकरी, व्यवसाय, खनन व औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत है जो हर वर्ष छठ पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।

पांवटा साहिब में भी बाहरी राज्यों के काफी लोग रहते है, जो यमुना घाट, गिरी और बाता नदी घाट पर छठ पूजा करते है। बता दे कि छठ का व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस दौरान व्रत रखने वाले को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना पड़ता है।