पश्चिम बंगाल के आसनसोल की एक लोकसभा सीट और बंगाल के बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी ने बाजी मार ली है।
पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार केया घोष को हराया। उधर, आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया है।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आरजेडी के अमर पासवान ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,653 मतों के अंतर से हरा दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





