लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपप्रधान, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने पंचायत सचिव के साथ की मारपीट, एफआईआर

PARUL | 18 नवंबर 2023 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में ग्राम पंचायत खजुआ की बैठक में सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। साथ ही महिला प्रधान के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पंचायत प्रधान द्वारा उपप्रधान, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल ग्राम पंचायत खजुआ में प्रतिनिधि और ग्रामीण बैठक करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान किसी बात पर पंचायत सचिव और उपप्रधान के बीच में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान उपप्रधान ने पंचायत सचिव पर लात-घूंसे से भी हमला किया गया। उपप्रधान के भाई और एक अन्य व्यक्ति ने भी पंचायत सचिव पर हमला कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मारपीट की सुचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हैरानी की बात तो यह है कि जब महिला पंचायत प्रधान ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया तो उप प्रधान ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद थाना प्रभारी विजय कुमार ने पंचायत सचिव, उप प्रधान और महिला प्रधान को बुलाया और तीनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।

उपप्रधान ने पंचायत सचिव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस पंचायत की बैठक में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]