HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को लोहड़ी पर्व पर ओल्ड पेंशन (ओपीसी) का तोहफा देने के लिए जिला ऊना उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया है। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों की काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी।
उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों को केवल मात्र पेंशन मिल रही थी, जिससे उन्हें परिवार के भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली के लिए एनपीएस के कर्मचारियों ने काफी संघर्ष किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से एनपीएस के कर्मचारियों को पेंशन बहाली की उम्मीद जगी जोकि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रीमंडल की पहली बैठक में ओपीएस को बहाल करके एनपीएस कर्मचारियों से किए गए वायदे को पूरा किया तथा प्रदेश के लाखो एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्मचारी संघ एक बडे़ कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें ऊना के कर्मचारियों का भी महत्वूपर्ण योगदान रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group