Loading...

उपायुक्त के सामने फूट-फूटकर रोए बच्चों के अभिभावक, यह है वजह……

Ankita • 24 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में स्थायी अध्यापक ना होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उनका भविष्य दाव पर है। इसी के चलते छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक उपायुक्त अपूर्व देवगन के पास पहुंचे, जहां बच्चों के अभिभावक डीसी के समाने फूट-फूटकर रोए।

अभिभावकों ने डीसी चंबा अपूर्व देवगन से स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने बताया कि छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थायी अध्यापक नहीं हैं।

डीसी अपूर्व देवगन ने अभिभावकों को आशवासन दिया कि बहुत जल्द स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजे जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इससे पूर्व बच्चों के अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी पहुंचे थे।