HNN/ सोलन
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन के वरिष्ठ नागरिक रमेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘दोस्ती का शतक’ का विमोचन किया। उपायुक्त ने लेखक रमेश कुमार के प्रयासो की सराहना करते हुए आशा जताई कि उनकी यह पुस्तक न केवल बुजुर्गों अपितु नई पीढ़ी के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक द्वारा इस तरह की पुस्तक की रचना करना एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में दोस्ती के कई रूपों का व्याख्यान किया गया है। लेखक ने इस पुस्तक में अपने जीवन से दोस्ती के अनुभव साझा किए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेखक रमेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अपने जीवन की इस प्रथम पुस्तक को मैंने अपने दोस्त फ्रांसिस ज़ेवियर को समर्पित किया है। इस अवसर पर ओल्ड ऐज हेल्पलाइन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ओबरॉय, सचिव बी.एन कोरला, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, डॉ. राय, एस.एन. कपूर, प्रो. आर.के पठानिया सहित अन्य उपस्थित थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





