Loading...

उपायुक्त ने पटेल जयंती पर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

SAPNA THAKUR • 31 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

उपायुक्त बिलासपुर पंकज रॉय ने आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। उन्होंने कहा कि वल्लभ भाई पटले की दूरदर्शिता व कार्यों से राष्ट्र को एकता व अखंण्डता का नया मार्ग मिला।

उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंण्डता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करने तथा परस्पर एकता की भावना का संदेश सम्प्रेषित करने की शपथ दिलाई। कहा कि, पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया अगर वह न होते तो देश आज छोटी छोटी रियासतों में बंटा होता।