लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप रोजगार कार्यालय सराहां में होगा कैंपस इंटरव्यू, 120 अभ्यर्थियों की…

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 11:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के उप रोजगार कार्यालय सराहां में आगामी 9 जून को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्धमान टेक्सटाइल को लगभग 120 ट्रेनी व हेल्पर की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस व हेल्पर के लिए 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की आवश्यकता है, कम्पनी में न्यूनतम वेतन 14000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा कैंपस इंटरव्यू के लिए वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]