लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम: शिवम् ऑर्थोकेयर में श्री बालाजी ब्लड बैंक का शुभारंभ

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना जिला को आज स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई सौगात मिली। शिवम् ऑर्थोकेयर अस्पताल में श्री बालाजी ब्लड बैंक का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह जिला ऊना का पहला निजी ब्लड बैंक है, जो आधुनिक ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेशन तकनीक से लैस है। इस सुविधा से मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्लेटलेट्स, प्लाज़्मा और रेड ब्लड सेल्स समय पर उपलब्ध हो सकेंगे।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिले का पहला निजी ब्लड बैंक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मंकोटिया ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि अब तक ऊना जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल का ब्लड बैंक संचालित हो रहा था, लेकिन बढ़ती मांग के चलते अतिरिक्त सुविधा की आवश्यकता थी। इस ब्लड बैंक से ऊना और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगा लाभ
डॉ. संजय मंकोटिया ने कहा कि कंपोनेंट्स सेपरेशन तकनीक से कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और बड़े ऑपरेशनों के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। शिवम् ऑर्थोकेयर अस्पताल के सीईओ डॉ. रितेश सोनी ने बताया कि यहां रक्त की सुरक्षित जांच और भंडारण की संपूर्ण व्यवस्था की गई है, साथ ही रक्तदान जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा मरीजों के जीवन की रक्षा में सहायक होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भरता लाएगी। ब्लड बैंक के शुभारंभ से ऊना जिला स्वास्थ्य सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]