लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रशासनिक कारणों से पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण आगामी आदेशों तक स्थगित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 16 फ़रवरी 2026 at 6:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना में पशु पालन विभाग के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 36 पदों के लिए प्रस्तावित शारीरिक परीक्षण फिलहाल रोक दिया गया है। विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नई तिथियों की घोषणा बाद में करने की बात कही है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

36 पदों के लिए होना था शारीरिक परीक्षण

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला ऊना में पशु पालन विभाग के तहत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 36 पदों के लिए निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाला शारीरिक परीक्षण अब आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है।

नई तिथियों की सूचना अलग से जारी होगी

पशु पालन विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र सिंह पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शारीरिक परीक्षण की नई तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएंगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते आधिकारिक माध्यम से सूचित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]