Loading...

ऊना को मुख्यमंत्री की ओर से विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा और अधोसंरचना को मिली मजबूती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 17 Jun 2025 Edited 17 Jun 1 min read

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना में 25.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर शिक्षा और आधारभूत संरचना को नई दिशा दी। छात्रों के लिए आधुनिक भवन और छात्रावास की भी सौगात मिली।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

राजकीय विद्यालय को मिला नया भवन
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना के लिए 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया। इस भवन से छात्रों को उन्नत सुविधाएं मिलेंगी और शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा।

डिग्री कॉलेज में आधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन भी किया। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं और प्रशासनिक इकाइयां शामिल हैं, जिससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और अधिक बेहतर होगी।

छात्राओं के लिए नया गर्ल्स हॉस्टल और पौधरोपण
मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले नए गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला रखी, जिससे दूर-दराज की बेटियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। साथ ही उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया।

कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, कुलदीप कुमार, सतपाल रायजादा, रणजीत राणा, विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा, अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी अमित यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।