लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में आयोजित हुआ हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन का जनरल हाउस

PARUL | 11 सितंबर 2023 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यकारिणी चुनाव में बतौर रिटर्निंग ऑफिसर उच्च न्यायालय शिमला के एडवोकेट रजनी कुमारी एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से बतौर ऑब्जर्वर संजय कुमार ने शिरकत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना। इसके अलावा संरक्षक जिला चंबा से रितिका जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर से एचआरटीसी डायरेक्टर महेंद्र संधू, एवं जिला बिलासपुर के इम्तियाज़ खान को राज्य महासचिव एवं राफ्टिंग गेम्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शौकत सिकंद को चुना गया।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए जिला सोलन से बबलू पंडित मनोहर, जिला शिमला से अनीता शर्मा, जिला सिरमौर से साधना बर्मन, जिला चंबा से केवल वर्मा, जिला मंडी से शकुंतला कश्यप को चुना गया। इसके अलावा जिला बिलासपुर से शिष्ट गौतम को ट्रेजर वित्त सचिव चुना गया। एवं जिला मंडी से वंदना ठाकुर को सलाहकार लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]