लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में बाजारों की अव्यवस्था रोकने को डीसी ने बाहरी दुकानदारों पर सख्त नियम लागू किए, अस्थायी ढांचे तुरंत हटेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 3 दिसंबर 2025 at 5:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना जिला प्रशासन ने बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं। बाहरी दुकानदारों को अब बिना अनुमति दुकान किराये पर लेने या अस्थायी ढांचा बनाने की अनुमति नहीं होगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भीड़, अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों पर प्रशासन का बड़ा फैसला
जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने ऊना जिले में तेजी से बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियों, त्योहार व कारोबारी सीजन में भीड़, अवैध अस्थायी दुकानों और यातायात अवरोधों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ कहा कि व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बाजारों में पूर्ण अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बाहरी दुकानदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना अनुमति किराये पर दुकान नहीं
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अन्य जिलों व राज्यों से आकर ऊना में दुकानें किराए पर लेने वाले सभी दुकानदारों का स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्ण सत्यापन किया जाएगा। किसी भी बाहरी दुकानदार को एसडीएम की पूर्व लिखित अनुमति के बिना दुकान किराये पर लेने या व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने की इजाजत नहीं होगी। अनुमति केवल पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही दी जाएगी।

सभी अवैध अस्थायी शेड व ढांचे तुरंत हटाने के निर्देश
डीसी ने बताया कि बाजारों में अवैध तरीके से लगाए गए अस्थायी शेड, टेंट, छाजन या अस्थायी ढांचों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा। ऐसे ढांचे भीड़भाड़ बढ़ाने के साथ यातायात अवरोध और सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण से जुड़ी किसी भी गतिविधि को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और अगले निर्देशों तक प्रभावी रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]