Loading...

ऊना में बैंक धोखाधड़ी का बड़ा मामला, भूतपूर्व सैनिक के नाम पर हुआ लोन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Sep 2025 • 1 Min Read

जिला ऊना में बैंक धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके नाम पर धोखे से लोन पास करवा कर पूरी राशि अन्य को दे दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भूतपूर्व सैनिक ने लगाई न्याय की गुहार
जिला ऊना पुलिस ने सदर थाना में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह पुत्र संता सिंह, निवासी गांव व डाकघर हरोली, तहसील हरोली (भूतपूर्व सैनिक) ने बताया कि वर्ष 2015 में उनकी बेटी हरजिंदर कौर और दामाद मुकेश कुमार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मुकेश के नाम पर बैंक लोन लेना है और इसके लिए उनके दस्तखत गवाह के तौर पर चाहिए।

लोन राशि नहीं मिली, बैंक अधिकारियों पर भी आरोप
गुरदेव सिंह का आरोप है कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक, डीलिंग क्लर्क और आरोपी रक्षा देवी (निवासी गुगलैहड़, तहसील घनारी) की मिलीभगत से कागजात में हेरफेर कर लोन उनके नाम पर स्वीकृत करवा दिया गया। पूरी राशि कैशियर ने सीधे मुकेश कुमार को सौंप दी, जबकि उन्हें इसका एक रुपया भी नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने हरजिंदर कौर, मुकेश कुमार, तत्कालीन बैंक प्रबंधक और रक्षा देवी के खिलाफ विभिन्न आईपीसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी मामले की जांच जारी है।