लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में होगा जनमंच, सरवीण चौधरी होंगी मुख्यतिथिः डॉ. अमित कुमार

SAPNA THAKUR | 26 मार्च 2022 at 3:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ऊना विस क्षेत्र में इस बार जनमंच का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। यह जानकारी जनमंच के आयोजन से संबंधित तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी।

एडीसी ने बैठक में कहा कि इस बार जनमंच कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस अकादमी ऊना, नजदीक आरटीओ कार्यालय मैदान में किया जाएगा, जिसमें नगर परिषद ऊना के सभी 11 वार्डों के साथ-साथ ग्राम पंचायत अरनियाला अप्पर व लोअर, रामपुर, मलाहत व टब्बा पंचायतों के लिए रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जनमंच में नगर परिषद ऊना के साथ-साथ चिन्हित की गई इन्हीं पंचायतों की शिकायतों व समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार से प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके और पात्र व्यक्तियों तक उन कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाा जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]