JOBS / ऊना रोजगार कार्यालय में ट्रेनी टेक्निशियन और अप्रेंटिसशिप पदों के लिए 28 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
इम्यूनटेक लाइफसाइंस और एचपीजीआइसीएस प्लांट द्वारा लिए जाएंगे इंटरव्यू, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित । जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 28 मार्च को प्रातः 10:30 बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्रेनी टेक्निशियन और अप्रेंटिसशिप के कुल चार पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा तय की गई है।
ऊना
चार पदों के लिए आयोजित होंगे इंटरव्यू
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि यह साक्षात्कार इम्यूनटेक लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट मैहतपुर द्वारा लिया जाएगा। इसमें ट्रेनी टेक्निशियन के दो पद और दो पद अप्रेंटिसशिप के लिए भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ईलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा पदानुसार 20 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 हजार से 14 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज और संपर्क जानकारी
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इम्यूनटेक लाइफसाइंस के मोबाइल नम्बर 96257-56343 और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट के मोबाइल नम्बर 98167-75827 पर संपर्क कर सकते हैं।