HNN / नाहन
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पावंटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होने बताया कि जिन लाभर्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। उन्होनें बताया कि पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 5964 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके है।
उन्होनें बताया कि पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियों को रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छ रखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए है। उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





