लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऋण उन्मुखी कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम आयोजित

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार 6 जून से 12 जून, 2022 तक ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोलन में सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के सौजन्य से ‘ऋण उन्मुखी कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने की।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आईकॉनिक सप्ताह का आयोजन भी देशभर में किया जा रहा है। कृतिका कुलहरी ने इस अवसर पर कहा कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वित्तीय सेवाएं से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में विशेष रूप से रोज़गार एवं स्वरोज़गार से सम्बन्धित कार्यों में बैंक से प्राप्त ऋण परियोजनाओं को नई दिशा प्रदान करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि यदि बैंक अपने ग्राहक को परियोजना की जानकारी और समय पर ऋण प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं तो युवाओं को समय पर लाभ मिलाता है तथा रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित होते है। उन्होंने आग्रह किया कि समस्त बैंकर्ज मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा प्रधानमंत्री रोज़गार योजना जैसी रोज़ागारन्मुखी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र लोग इनसे समय पर लाभान्वित हो सके। उपायुक्त ने कार्यक्रम में 24 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत ऋण प्रपत्र वितरित किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]