Loading...

एंटी नारकोटिक्स टीम ने 686 ग्राम चरस सहित पकड़ा तस्कर

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिला में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने तस्कर को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस दौरान टीम ने युवक के कब्जे से 686 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अनिल ठाकुर पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव कशामटी डाकघर बवेली तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने खरौटल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक युवक को शक के आधार पर जब तलाशी के लिए रुकवाया तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई जो कि 686 ग्राम पाई गई। लिहाज़ा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।