Loading...

एएनटीएफ की टीम ने बस में सवार व्यक्ति को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 25 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने एक युवक को 23 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी गांव छोयल डाकघर खोखन तहसील भूंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा बघेरी में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने पंजाब की ओर से आ रही एचआरटीसी की बस को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान बस में सवार व्यक्ति टीम को सामने देख कर घबरा गया और सामान को छुपाने की कोशिश करने लगा। एएनटीएफ की टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी विक्रांत बोंसरा ने की है।