Loading...

एएनटीएफ की टीम ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 12 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमंडल हरोली में हेरोइन सहित मंडी के दो युवक गिरफ्तार किए गए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान विक्रमदित्य और अभिषेक शर्मा, निवासी हरी वहना, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने हरोली के गांव पंडोगा के बनखंडी क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान टीम ने दो बाइक सवार युवकों को शक के आधार पर रोका। जब उनकी तलाशी ली गई तो एएनटीएफ की टीम को दोनों युवकों से 8.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई।