एएसपी की गाड़ी ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ रैफर
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में अब पुलिस की सरकारी गाड़ियों से भी एक्सीडेंट होने लग गए है। मामला जिला मंडी में सौली खड्ड में का है, यहां एक एएसपी मंडी की सरकारी गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति यशवंत निवासी थाची बुरी तरह जख्मी हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने चालक बलदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करके उसे लाइन हाजिर कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एएसपी मंडी अपनी सरकारी गाड़ी (HP 33E 3175) पर मंडी से पंडोह की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को एचएएसआई बलदेव चला रहा था। इस दौरान सौली खड्ड पहुँचते ही चालक ने बस को ओवरटेक किया और दूसरी साइड से आ रही स्कूटी (HP 33F 4041) को रौंद डाला। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने खबर की पुष्टि की है। घायल की पत्नी ने अब मीडिया के साथ सीसीटीवी की फुटेज शेयर करके न्याय की गुहार लगाई है।