Loading...

एक्शन में दिखे विधायक, बैठक में जेबीआर के एमडी को लगाई लताड़

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / बीबीएन

विधायक बनने के बाद चौधरी राम कुमार ने बीबीएन के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधूरे पड़े कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व में अधूरे पड़े विकास कार्यों के उद्घाटन करवाये जाने पर विधायक ने संबधित विभागों के अफसरों की क्लास भी लगाई। इस दौरान क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर जेबीआर कंपनी के एमडी को विधायक ने जमकर लताड़ लगाई।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द कूड़े के ढेर नहीं साफ हुए तो कंपनी का टेंडर भी रद्द कर दिया जाएगा। दून विधायक राम कुमार ने बैठक में वर्तमान में चल रही योजनाओं, योजनावार आवंटित बजट, बजट की बकाया राशि, जो योजनाएं प्रगति पर है, जिन योजनाओं का उद्घाटन हो चुका है सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से ब्यौरा लिया। विधायक राम कुमार ने कहा कि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसके लिए सरकार कृत संकलिप्त है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो योजनाएं लंबित पड़ी है उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं प्रगति पर चल रही है, उनका लक्ष्य निर्धारित कर समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि योजनाओं का नियमित निरीक्षण करते रहें ताकि कार्य की गुणवत्ता व पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जो भी बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ क्षेत्र के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी, उन योजनाओं पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।