Loading...

एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर के स्कूलों में जाएंगे हिमाचल के 200 शिक्षक

Ankita • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सरकारी स्कूलों में तैनात 200 शिक्षकों को सरकार एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश दौरे पर भेजेगी। सिंगापुर में शिक्षकों को भेजा जाएगा। शिक्षक को उसकी योग्यता के हिसाब से एक्सपोजर विजिट करवाया जाएगा। प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक स्कूल के मुखिया होते हैं। इसलिए इन्हें लीडरशिप का पाठ पढ़ाया जाएगा।

बच्चों में कम्यूनिकेशन स्किल विषय चयन के लिए कैसे मोटिवेट करना है इन सारी चीजों के बारे में कैसे काम होता है इन सारी चीजों का वहां पर अवलोकन किया जाएगा। विदेश में शिक्षक एक व दो स्कूल में नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें अलग अलग स्थानों पर विजिट करवाया जाएगा। किस श्रेणी के शिक्षक को किस स्थान पर ले जाना है इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

सिंगापुर के जो टॉप स्कूल है वहां पर प्रधानाचार्य का काम कैसा होता है, किस तरह से वे स्कूल की निगरानी करते हैं वह सारी चीजे सिखेंगे। सिंगापुर में एक्सपोजर विजिट के लिए जाने वाले 200 शिक्षकों की सूची में सबसे ज्यादा 50 जेबीटी, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर होंगे। 25 टीजीटी, 25 सीएंडवी, 30 प्रवक्ता, 20 मुख्य अध्यापक, 45 प्रधानाचार्य और पांच डीपीई शामिल हैं।