Loading...

एक नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में गिरफ्तार दो आरोपी

Ankita • 23 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के गिरफ्तार 2 आरोपियों को एक नवंबर तक न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव ठाकुर और हेमराज ठाकुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी मामले में गिरफ्तार यह दोनों आरोपी पहले से ही 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर चल रहे थे। पुलिस की एसआईटी ने दोनों आरोपियों को शिमला की जिला अदालत में पेश किया। अब इन्हें फिर से एक नवंबर तक न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी मामले में गगल, नगरोटा, पालमपुर और देहरा के कुछ लोगों ने डीआईजी उत्तर क्षेत्र के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ थाना पालमपुर में 24 सितंबर को मामला दर्ज किया था।