Loading...

एचआरटीसी की बस ने टेंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर, चालक सहित महिला घायल

PARUL • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं क्षेत्र के शिमला-मटौर एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एचआरटीसी की बस और टेंपो ट्रैवलर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक महिला और टेंपो ट्रैवलर का चालक घायल हुआ है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर चालक सुनील कुमार निवासी गांव नाल्टी, डाकघर कंदरौर जिला बिलासपुर ट्रैवलर लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। जबकि एचआरटीसी की बस झाकड़ी से हमीरपुर जा रही थी। इसी दौरान मंझासु के नजदीक एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस ने गलत दिशा और तेज रफ्तारी से आते हुए उसकी टेंपो ट्रैवलर को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक महिला और टेंपो ट्रैवलर का चालक घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर के चालक की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवही शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: