एचआरटीसी की बस में हार्टअटैक से हुई 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बैरी क्षेत्र में एचआरटीसी की बस में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय लेख राम निवासी गांव समैला तहसील बल्द्वाडा मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बीते कल एचआरटीसी की बस जंजहैली से शिमला जा रही थी। जब बस बैरी के नजदीक पहुंची तो बस में सवार एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बस में मौजूद लोगों ने लेख राम को अन्य वाहन के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने लेख राम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।