लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई 16 नई बसें, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 10:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमीरपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगम के लिए इन बसों की खरीद की गई है। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष उनकी बजट घोषणा के अनुरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 205 नई बसें खरीदी जानी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 87 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं और शेष बसें शीघ्र ही राज्य में पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये बसें राज्य परिवहन के बेड़े की पुरानी और खराब हो चुकी बसों के स्थान पर संचालित होंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन का मुख्य साधन है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के बजट में उन्होंने 360 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सभी बसों को खरीद कर निगम को उपलब्ध कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बसें बीएस-4 मानकों के अनुरूप होंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरा, रियर व्यू कैमरा, वीएलटीडी ट्रैकिंग सिस्टम आदि नवीनतम सुविधाएं हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]