Loading...

एचआरटीसी बस और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

By PARUL Published: 28 Dec 2023, 2:15 PM | Updated: 28 Dec 2023, 2:15 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला बिलासपुर का है, जहां किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास एक कार और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो मंडी भराड़ी पुल पर एक कार गलत दिशा में आ रही थी। तभी दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू दी। एएसपी शिव चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।