Loading...

एचआरटीसी बस की चपेट में आई 56 वर्षीय महिला, दर्दनाक मौत

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपनगर बालूगंज में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप (56 साल) निवासी धार कुफ्फर समरहिल के रूप में हुई है।

फिलहाल शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला धमून-शिमला बस से एमएलए क्रॉसिंग के पास सीएमपी चेक पोस्ट के पास उतरी। महिला ने उतरते ही सड़क काे क्रॉस करने की काेशिश की। इस दौरान चालक ने बस चला दी। जिससे महिला बस की चपेट में आ गई।

घटना के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।