Loading...

एचआरटीसी बस की चपेट में आया 22 वर्षीय युवक, मौत

By PARUL Published: 7 Feb 2024, 12:36 PM | Updated: 7 Feb 2024, 12:44 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में बस अड्डे पर एक हादसा पेश आया है। यहां एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रघुवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुवीर सब्जी लेने दुकान तक जा रहा था। इसी दौरान वह सरकाघाट से शिमला के लिए जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया। एसपी शिवराज चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।