एचआरटीसी बस में सवार दो व्यक्तियों से पुलिस ने पकड़ी 29 ग्राम हेरोइन
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की एसआईयू टीम ने नशीले पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंदन शर्मा और अक्षय चौहान निवासी शिमला की कुमारसैन तहसील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की एसआईयू टीम नाकाबंदी पर थी।
इसी दौरान टीम ने सोलन की ओर से आने वाली एचआरटीसी बस को रोककर बस में सवार दो व्यक्तियों की शक के आधार पर तलाशी ली तो उनसे हेरोइन बरामद हुई जो कि 29 ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 21,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत बालूगंज थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।