Loading...

एचआरटीसी बस से अचानक निकला धुआं, सभी यात्री सुरक्षित

Ankita • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सरकाघाट में आज एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें यहां एचआरटीसी बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित निकल गए। वहीं बस से धुआं निकलने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 7:00 बजे चली बस से सकलाना से पीछे तड़ून पहुंचने पर अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जैसे ही बस से धुआं निकला तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद चालक ने बस को रोक दिया और परिचालक ने सभी यात्रियों को सूझबूझ से बाहर निकाला।

घटना के बाद धर्मपुर से गाड़ी को ठीक करने के लिए मैकेनिक की टीम को मौके पर भेजा गया। उधर, एचआरटीसी डिपो धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रंबधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बस और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है।