एचआरटीसी व निजी बस की आपस में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में……

By Ankita Published: 28 Aug 2023, 12:43 PM | Updated: 28 Aug 2023, 12:43 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मामला राजधानी शिमला में रामपुर के खनेटी में मेहता स्टोन क्रशर के समीप का है, यहां एक एचआरटीसी व निजी बस की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक व तीन युवतियां घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीँ पुलिस भी हादसे के कारणों की जाँच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी बस रामपुर से किन्नौर के रिकोंगपियों और निजी बस रामपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक ही दोनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही दोनों बसों में सवार सभी यात्री घबरा गए। निजी बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। वहीं घटना में चालक व तीन युवतियां जख्मी हुई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

Tags: