Loading...

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो का बस कंडक्टर सस्पेंड, यह है वजह….

Ankita • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में पदभार ग्रहण न करने पर हमीरपुर डिपो के एक परिचालक को निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल ने तीन बार पंजीकृत पोस्ट के जरिये परिचालक को पदभार ग्रहण करने के लिए सूचित किया।

बावजूद इसे परिचालक ने गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने परिचालक को निलंबित कर उसका मुख्यालय शिमला ग्रामीण निर्धारित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, परिचालक सुमित कुमार (प्रथम) को 9 अगस्त 2023 को स्थानांतरण के बाद हमीरपुर डिपो से रिलीव कर दिया गया था। चालक ने 13 अगस्त 2023 तक शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण नहीं किया। निगम ने अपने सभी चालक परिचालकों को अनुशासन में रह कर ड्यूटी करने को लेकर आगाह किया है।