एचपीयू ने घोषित किया एमएससी जूलॉजी और बीएड चौथे सेमेस्टर का परिणाम

RESULT-1.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने पीजी कोर्सिज की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से विद्यार्थी परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। अब परिणाम आना शुरू हो गए हैं।

विश्वविद्यालय ने एमएससी जूलॉजी चतुर्थ सैमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। अब शेष लंबित परिणाम भी जल्द घोषित होंगे। इस बीच विद्यार्थी शेष लंबित सभी परिणाम जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड चतुर्थ सैमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया हैं। इसी के साथ अब विश्वविद्यालय में एमएड की प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी होगी। बीएड का परिणाम न आने से यह प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब जब परिणाम आ गया है तो प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।