एचपीयू में एसएफआई और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 4 घायल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई और एनएसयूआई के छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में चार छात्र जख्मी हुए है। पुलिस द्वारा मारपीट को लेकर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं झड़प के बाद एचपीयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई बजे विवि परिसर में मारपीट की यह घटना हुई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया।
एनएसयूआई ने एसएफआई पर परिसर में हिंसा कर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। इस झड़प के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रदर्शन भी किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची किसी तरह से बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।