लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनएसआईसी मंडी में नाबार्ड दिलाएगा मुफ्त प्रशिक्षण

SAPNA THAKUR | 22 दिसंबर 2022 at 12:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का प्रशिक्षण केंद्र (एनएसएसआईसी) मंडी में साल 2022-23 में आगामी तीन महीने का प्रशिक्षण देने जा रहा है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर 25-25 महिलाओं के समूहों को एक माह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। निगम प्रबंधक लोकेश भाटिया राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी स्थित पुलघराट कार्यालय में नाबार्ड प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण परियोजना समिति की बैठक में बोल रहे थे।

नाबार्ड, एनएसआईसी मंडी 565 प्रशिक्षुओं को देगा मुफ्त प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि नाबार्ड, एनएसआईसी प्रशिक्षण केंद्र मंडी में जल्द ही कटिंग, बैग मेकिंग, कुशन मेकिंग, निटिंग मशीन ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर एकाउंटिंग आदि जैसे कोर्स में करीब 565 प्रशिक्षुओं को मुफ्त प्रशिक्षण देने जा रहा है। इन कोर्सों के लिए 18 प्लस आयु के इच्छुक उम्मीदवार एनएसआईसी मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वरीयता दी जायेगी, ताकि वे अपने समूहों का अच्छे से प्रबंधन और आजीविका बढ़ा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रशिक्षुओं को ग्रामीण बैंक के माध्यम से नाबार्ड की योजनाओं से जोड़ा जाएगा
नाबार्ड प्रबंधक राकेश वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के एक सदस्य यहां कंप्यूटर व एकाउंट्स का प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। इससे उनके समूहों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बताया कि प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण बैंक के माध्यम से नाबार्ड की वित्तीय सहायता योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि एनएसआईसी के पास आधुनिक क्वालिटी की प्रशिक्षण सुविधा व प्रशिक्षक उपलब्ध हैं।

इसका बेरोजगार युवक-युवती, स्वयं सहायता समूह व महिला मंडल आदि को काफी फायदा होगा। वहीं, फर्नीचर इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सेठी ने सभी को उद्योगों के वर्तमान रोजगार परिदृश्य से अवगत कराया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार योजनाओं से लिंक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बताया कि इन कोर्सों के बाद प्रतिभागियों को एनएसआईसी की ओर से प्रमाण पत्र दिए जायेंगे। इससे उनको अपना व्यवसाय शुरू करने और रोजगार दिलाने में नाबार्ड व निगम मिलकर सहायता करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]