एमएएनएफ वजीफा बहाल करने हेतु एनएसयूआई ने कुलपति के माध्यम से भेजा ज्ञापन
HNN / शिमला
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश विवि मे एमएएनएफ छात्रवृत्ति बहाल करने हेतु प्रति कुलपति से वार्ता कर उनके माध्यम से यूजीसी के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय को ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई के राज्य महासचिव यासीन भट्ट ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है, वही दूसरी तरफ उनके मौलिक अधिकार से ही वंचित रखा जा रहा है।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बताया कि 2014 के बाद से अभी तक लगभग 6500 अभ्यार्थी को इस वजीफे का लाभ उच्चतर शिक्षा मे एमफिल एवं पीएचडी में रिसर्च के दौरान मिला। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस वजीफे को ही बंद कर दिया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने इस वजीफे को तुरंत प्रभाव से बहाल करने का आग्राह किया।
इस दौरान एनएसयूआई राज्य महासचिव यासीन भट्ट , विश्व विद्यालय अध्यक्ष रज़त भारद्वाज ,राकेश सिंगटा, पवन नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।