एम्स बिलासपुर में छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदा एमबीबीएस का छात्र, गई जान
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस के छात्र ने छात्रावास की चौथी मंजिल से छलांग लगा ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि युवक ने यह बड़ा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक छात्र की पहचान परीक्षित (21) पुत्र एके लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक़, एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रावास की चौथी मंजिल से कूद गया। जिसके बाद छात्र को गंभीर हालत में इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।
वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एएसपी बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।