एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनी चंबा की शिल्पा

SHILPA.jpg

HNN/चंबा

हिमचाल प्रदेश में जिला चंबा की बेटी शिल्पा पुत्री नेक राज निवासी सराहन एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनी है। शिल्पा ने जून माह में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए साक्षात्कार दिया था। जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है।

शिल्पा ने नर्सिंग बीएसएसी की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से की है। शिल्पा ने बताया कि उनका बचपन से ही नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना था। नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए कठोर परिश्रम के बाद ही उनका यह सपना पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर बनने के सफर में उनके अभिभावकों की अहम भूमिका रही है। उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। शिल्पा के उत्तम परिणाम से उनके पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।